विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए पसंद का क्षेत्र चुने और मेहनत कर आगे बढ़े- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
——–
———-
‘स्कूल चले हम अभियान-2024” के अंतर्गत आज 20 जून को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना पीएम श्री शासकीय उमावि पनवाड़ी पहुंची। यहां उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भविष्य के प्रति मोटिवेट करते हुए पौधरोपण भी किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की। इसके पूर्व मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष कक्षा 10वी एवं 11वी में प्रथम आने वाली छात्राओं के साथ कलेक्टर ने दीप प्रज्वलित किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बालिकाओं से कहा कि भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को सबसे पहले रूचि के अनुसार अपना उद्देश्य तय करना होगा और फिर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना होगा। शिक्षा अर्जन के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है, मेहनत करना जरूरी है। विषय की तैयारी के लिए आज के समय में ऑनलाईन मुफ्त में बहुत सारे वीडियो उपलब्ध है, विद्यार्थी इसका उपयोग करें। विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन समाचार पत्रों का अध्ययन करें, जिससे उन्हें दैनिक समसामयिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त होगी, विद्यार्थी बिना भयभीत हुए शिक्षा ग्रहण करें, एक भी दिन विद्यालय में अनुपस्थित नहीं रहें और प्रतिदिन विद्यालय आएं। साथ ही विद्यार्थी लिखने की आदत बनाएं और विषय को लेकर सोचने की क्षमता बढ़ाएं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे भी मौजूद थे।


CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |