कृषि‍ भूमि पर आने जाने के आम रास्‍तों, शासकीय जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटवाएं- नीमच में कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 117 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच
========================
कृषि भूमि पर आने जाने के आम रास्‍तो, शासकीय जमीनों से अवैध अतिक्रमण तत्‍काल हटवाएं। राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवादों का निराकरण प्राथमिकता से करे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में जनसुनवाई करते हुए दिए। जनसुनवाई में दारू निवासी नंदलाल सालवी ने अपनी कृषि भूमि पर आने जाने के रास्‍ते पर से अवैध अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर श्री जैन ने कार्यवाही करते हुए एसडीएम नीमच को उक्‍त निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में 117 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने मनासा के मुलचंद मीणा के आवेदन पर उसके पुत्रों के विरूद्ध भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम मनासा को दिए। अठाना की कमलाबाई के आवेदन पर कलेक्‍टर ने एसडीएम जावद को राजस्‍व प्रकरण दर्ज कर पटवारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा अनावेदक चंदा बाई एवं चमन औड को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |