ईद उल अज़हा पर तौबा के लिए उठे हज़ारों हाथ, अमन और भाईचारे के साथ संपन्न हुई ईद

शाजापुर :-* सोमवार ज़िलहज्जा की 10 वीं तारीख को ईद उल अज़हा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्राम गिरवर स्थित ईदगाह मस्जिद पर नमाज़ अदा करने हजारों मुस्लिम एकत्रित हुए और नमाज़ के बाद दुआए ख़ैर के साथ ईद का पर्व शांति व भाईचारे के साथ मनाया गया।

ईद-उल-अज़हा की मुख्य नमाज़ प्रातः 8 बजे ग्राम गिरवर स्थित ईदगाह मस्जिद में अदा की गई। शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ हुई। जिसके बाद क़ुर्बानी दी गईं। सोमवार को सुबह से ही ईद की नमाज़ को लेकर उत्साह के साथ मुस्लिम ईदगाह मस्जिद पहुंचने लगे थे। प्रातः 8 बजे तक हज़ारों का मजमा ईदगाह के मुसल्ले पर ख़ुदा को सजदा करने खड़ा हो गया। यहां हाफ़िज़ अब्दुल ग़फ्फार साहब ने नमाज़ पढ़ाई और ख़ुतबा शहर काज़ी मोहसिन उल्ला साहब ने बयान किया। नमाज से पूर्व ईद का संदेश काज़ी एहसान उल्ला साहब और नायब काज़ी रेहमत उल्ला साहब ने दिया। अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, खजाँची हाजी इब्राहिम पठान, सीरत कमेटी के सदर असलम अली शाह ने शहर काज़ी को दस्तार बांधकर मुस्लिम समाज की जानिब से मुबारक़बाद पैश की। ईद के मौके पर गिरवर स्थित ईदगाह मस्जिद में ईद का मेला भी लगा। यहां बच्चों के खिलौने से लेकर खाने-पीने के कई स्टॉल लगाये गये थे।

पुष्प वर्षा कर काज़ी और ईमाम को दस्तार बांधी

ईदगाह में हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोगों के लिए रास्ते भर ठंडे पानीऔर धूप से बचाव की व्यवस्था की गई थी। अंजुमन कमेटी के युवाओं ने ईदगाह रोड़ पर नमाज़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं काज़ी साहब और ईमाम साहब को दस्तार बांधकर सम्मान किया। ज़िला प्रशासन ने ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाने को लेकर माकूल इंतज़ाम किये थे। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एसडीएम वास्कल्ले, लालघाटी टीआई संजय वर्मा, कोतवाली टीआई बृजेश मिश्रा ने ईद की पूर्व संध्या पर क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ईदगाह सहित नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर ईद पर्व शांति से मनाए जाने के संदर्भ में आवश्यक व्यवस्था की। वहीं नगर पालिका ने मार्ग की सफाई के साथ पीने के पानी से भरे टेंकर ईदगाह में रखे। सभी के प्रयास से ईद उल अज़हा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक संपन्न हो गया।

पहली बार प्रातः 8 बजे हुई नमाज़

ईद की नमाज़ का समय कम करने से मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा गया। अव्वल समय में नमाज़ के एलान ने लोगों में ईद के जश्न को दोगुना कर दिया और पूर्व की तुलना में हज़ारों की संख्या में मुस्लिम ईदगाह में नमाज़ के लिए पहुंचे। इसके पूर्व मीठी ईद पर भी नमाज़ का समय आधा घंटा कम किया गया था। दोनों ईद पर प्रातः जल्दी नमाज़ संपन्न कराने की गुज़ारिश शहर काज़ी से अंजुमन कमेटी ने की थी, जिसे मानते हुए काज़ी साहब के द्वारा ईद की नमाज़ आधा घंटा पूर्व करवाने के एलान का स्वागत करते हुए अंजुमन कमेटी ने मस्जिद बैतूल हम्द में होने वाली नमाज़ को मुल्तवी कर दिया और वहां के लोगों ने भी ईदगाह पर नमाज़ अदा की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |