मक्सी पुलिस थाने पर शांति समिति की बैठक आगामी ईद पर्व को लेकर आयोजित की गई। बैठक को टीआई भीम सिंह पटेल, सीएमओ अशफाक खान पटवारी भगवान सिंह गुर्जर एस आई घनश्याम बैरागी ने संबोधित किया ।। बैठक में मक्सी नगर वासियों ने लाइट की व्यवस्था के बारे मे अवगत करवाया लाइट की व्यवस्था सुचारु रूप से व्यवस्थित करने का आग्रह किया वही मक्सी नगर मे सड़क व्यवस्था सुधारी जाये को लेकर भी बात हुई। इस दौरान बन रहे ब्रिज की व्यवस्था मे सुधार जल्द से जल्द कराया जाए को लेकर ओर कीचड़ जैसी स्तिथि को दूर कर वाहन न फिसले ऐसी व्यवस्था करने की मांग रखी। टीआई भीम सिंह पटेल ने कहा कि गो वंश परिवहन करने वाले अगर दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना देवे । ईद के त्यौहार को शान्ति पूर्वक मनाये व गंदगी ना फैलाये। सीएमओ अशफाक खान ने कहा कि ईद का कचरा गाड़ी में ही डाले