हरा-भरा कालापीपल अभियान के अंतर्गत गड्ढे खोदने का काम शुरु, वरिष्ठ जनों ने मीडिया के माध्यम कालापीपल वासियों से की अपील

शहज़ाद खान शाजापुर/कालापीपल ।।
हरा भरा कालापीपल अभियान के अंतर्गत सीहोर रोड पर कालापीपल के वरिष्ठ जनों ने अभियान की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत पौधारोपण के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य प्रारंभ किया । अभियान को लेकर मालवा अभी तक से चर्चा करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता बाबूलाल सोनी ने कहा कि “हमारा कालापीपल हरा भरा कालापीपल” के अंतर्गत हमने अभियान की शुरुआत की है जिसमें हमारे विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में कालापीपल क्षेत्र को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरा भरा करने का काम हमारे द्वारा शुरू किया गया है इसी क्रम में सीहोर रोड पर गढ़ों की खुदाई की है ।

👇वीडियो देखे👇


इनमें अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा हम कालापीपल क्षेत्र में सभी नागरिक गणों से अभियान के अंतर्गत मिलेंगे और लोगों को प्रतिदिन एक पौधा लगाने के लिए जागरूक करेंगे । साथ ही यह भी निवेदन करेंगे की किसी भी मांगलिक अवसर पर चाहे वह जन्मदिन हो शादी की सालगिरह हो या अन्य कोई खुशी का अवसर हो उसे दिन एक पौधा लगाए और उसे बड़ा करने का संकल्प भी ले । इस अवसर पर कालापीपल के नप अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष खोखरा कला कृपाल सिंह मेवाडा,नप उपाध्यक्ष भगवत मेवाड़ा, पार्षद दीपक नेमा,सीएमओ नप कालापीपल संतोष पाराशर सभी नागरिकों से आने वाले बारिश के समय में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और वृक्षों को सहेजने की अपील की ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |