पिंदोनिया के दिलीप सौराष्ट्रीय ने बनाया रिकार्ड, 20 राज्यों की 10 हज़ार किमी सायकल यात्रा कर लौटे, शाजापुके भव्य स्वागत

शाजापुर:- ज़िला मुख्यालय के नज़दीक छोटे से गांव पिंदोनिया निवासी युवक ने सायकल से 20 राज्यों की 10 हज़ार किलोमीटर से अधिक यात्रा कर रिकार्ड बनाया है। भारत दर्शन यात्रा पर निकले युवक ने अपनी यात्रा के दौरान तमाम कठनाईयों के बावजूद हौंसला नही हारा और यात्रा पूरी कर सोमवार को शाजापुर पहुंच गया। जहां उसका भव्य स्वागत कर अभिनन्दन किया गया।

भारत की संस्कृति और उसके लोग अनोखे हैं। कोस-कोस पर बदलती भाषा, रहन सहन के साथ अपनी परम्पराओं से लगाव यहां के लोगों की पहचान है। इसके साथ सबसे खूबसरत बात ये है कि देश के किसी भी राज्य के लोग एक दूसरे को अपनाने में पीछे नही रहते। अतिथि देवो भवः भारत की रगों में दौड़ता है। इस तरह के अनुभव लेकर लौटे ग्राम पिंदोनिया के दिलीप सौराष्ट्रीय का जगह जगह अभिनन्दन किया गया। प्रेम, सदभावना के साथ देश की मिली जुली संस्कृति को जानने 25 मार्च 2023 को सायकल से भारत भ्रमण पर निकले दिलीप सौराष्ट्रीय ने 10 हज़ार किमी से ज़्यादा की यात्रा की। वे पड़ोसी देश नेपाल भी गए, जहां उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर देश की प्रगति और भाईचारे की कामना की।

20 राज्यों की यात्रा में युवक ने देश प्रेम, सौहार्द, पर्यावरण और अपनी परम्परागत मिली जुली संस्कृति के साथ बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिलीप सौराष्ट्रीय ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि मप्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब हो या बंगाल यहां के लोग देश के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने की भावना रखते हैं। हम जैसे यात्रियों को अपनी तरफ़ से हर प्रकार की सुविधा और प्रेम देकर गर्व की अनुभूति करवाते हैं। विशेष रूप से पंजाब के लोग अतिथि सेवा में बहुत आगे हैं।

अंजुमन कमेटी ने किया भारत यात्री का अभिनन्दन

भाईचारे का पवित्र संदेश देकर भारत दर्शन यात्रा से शाजापुर लौटे दिलीप सौराष्ट्रीय का अंजुमन कमेटी ने स्थानीय ईदगाह रोड़ पर स्वागत कर अभिनन्दन किया और उनकी होंसला अफ़ज़ाई की। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, खजाँची हाजी इब्राहिम पठान, सह सचिव डॉ. साजिद खांन, मांगीलाल नायक, सचिव पूर्व पार्षद मूसा खांन, राजेश पारछे, शमशाद आला पटेल, बालकृष्ण पाटोनी, साजिद कुरैशी पत्रकार, दयाराम धानुक, संतोष सोराष्ट्रीय, संजय सोराष्ट्रीय, रविन्द्र सोराष्ट्रीय, बलराम सोराष्ट्रीय, राहुल सोराष्ट्रीय, कमल सोराष्ट्रीय, महेश सोराष्ट्रीय, मोहित सोराष्ट्रीय, शिवनारायण सोराष्ट्रीय मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |