शाजापुर कलेक्ट्रेट में दस्तक अभियान को लेकर बैठक , कलेक्टर ने की समीक्षा

शाजापुर, 10 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने दस्तक अभियान के संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये। साथ ही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का गुणवत्तापूर्ण उन्मुखीकरण किया जाये ताकि वह कुपोषण की पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग, विटामिन-ए अनुपूरण, ओआरएस-जिंक का उपयोग, जन्मजात विकृतियों की पहचान, आदि के बारे में भलि-भांति जानकारी दे सकें एवं उचित कार्यवाही कर सके।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति शासन द्वारा इस वर्ष भी दस्तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार व प्रबंधन किया जायेगा। सीएमएचओ डॉ. अजय सालविया द्वारा सभी से अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी श्री आर.एस. जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |