उज्जैन पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,नो पार्किंग, बीना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो चालक व पर्याप्त दस्तावेज न होने पर की चालानी कार्यवाही
▪️उज्जैन पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,नो पार्किंग, बीना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो चालक व पर्याप्त दस्तावेज न होने पर की चालानी कार्यवाही।
▪️कुल 17 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5900 रू का समन शुल्क किया शासन कोष में जमा।
▪️शहर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान 03 आरोपियों के विरुद्ध माइनर एक्ट्स के तहत की गई कार्यवाही।
▪️शहर/ग्रामीण पुलिस द्वारा स्थाई /गिरफ़्तारी/जमानती वारंट तामील कराए ।
▪️संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 81 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर/ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने ,शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शहर/ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से शराब परिवहन करने वाले , सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले, जुआं, सट्टा खेलने वाले असामाजिक तत्वों पर अभियान स्तर पर चेकिंग कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथक–पृथक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी, बी.डी.डी.एस.एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने,बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग, बिना सीटबेल्ट, बिना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो के वाहन चालकों के कुल 17 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5900 /- रू का समन शुल्क शासन कोष में जमा किया गया।
थाना भैरवगढ़ पुलिस ने दौराने चेकिंग 01आरोपी को अवैध रुप से 20 क्वाटर देशी प्लेन शराब कीमत करीब 1800 रूपए पकड़ा जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 181/24,धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना तराना पुलिस ने 01 आरोपी को सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 284/24, धारा 36-बी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना खाचरौद पुलिस ने 01 आरोपी को अवैध रूप से सट्टा खेलते मय सट्टा पर्ची के नकदी कुल 650/- रुपये पकड़ा जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/24 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया ।
संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 151, 68 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 107,116, 06अनावेदक के विरुद्ध धारा 110 , 01अनावेदक के विरुद्ध धारा 122 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड ओवर किया गया।
शहर/ग्रामीण थाना पुलिस द्वारा 01 स्थाई वारंट,41गिरफ्तारी वारंट, 69 जमानती वारंट तामील कराए गए।
Madhya Pradesh Police PRO Ujjain JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujainpolice #उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #ujjainwale #mppolice #ujjain