शाजापुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं रोकने की पहल, हादसों में कमी लाने ट्रैफिक पुलिस ने लगाई ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रेडियम पट्टी

शाजापुर, 06 जून 2024/ पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देशों के पालन में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं यातायात संबंधित विभिन्न नियमो का पालन कराये जाने के संबंध में समय–समय पर जारी निर्देशों के तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए समझाईश दी जा रही हैं।

इसी तारतम्य में आज यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला ने 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग की जाकर संबंधित चालकों को यातायात नियम बताए। साथ ही नियमों के पालन की समझाइश दी। वहीं यातायात थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा नगर की कृषि उपज मंडी पहुंचकर फसल विक्रय के लिए आने वाले किसानों की ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के पीछे रेडियम व स्टीकर भी लगाएं गये।

शाजापुर यातायात थाना प्रभारी श्री शुक्ला द्वारा कृषि उपज मंडी में उपस्थित कृषकों को ट्रैक्टर व ट्रॉली दोनों का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराने, ट्रॉली के पीछे सदैव रेडियम लगाकर रखने और रात में सुरक्षित जगह पर ही उक्त वाहनों को खड़े करने व रोड पर हमेशा सावधानी पूर्वक मोड़ने व चलाने की समझाईश दी गई। यातायात नियमों को जागरूकता को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

यातायात विभाग द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री शुक्ला के साथ यातायात थाने के सहायतार्थ सूबेदार श्री रविशंकर वर्मा, सूबेदार श्री सौरभ चौहान, आरक्षक श्री गौरव शर्मा, आरक्षक श्री राहुल मालवीय, आरक्षक श्री निलेश भारती मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |