गजेंद्र जी पाटीदार की पुण्य स्मृति में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन

मक्सी।।
ग्राम दत्तोतर जिला देवास के निवासियों द्वारा स्वर्गीय गजेंद्र जी पाटीदार की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया |
इस शिविर में कुल 125 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान हुआ जिसका संग्रहण सिविल अस्पताल उज्जैन की ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया ।
यह संगृहीत रक्त थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटना ग्रस्त मरीजो के लिए संजीवनी का काम करेगा । शिविर का आयोजन दतोत्तर के ग्रामवासी एव दतोत्तर मित्र मंडली द्वारा किया गया ।
यह दत्तोतर ग्राम में पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें गांव के युवा वर्ग द्वारा बढ़ चढ़कर इस पुण्य कार्य मे अपनी उपस्थिति लगाई गई । शिविर में डॉ राहुल पाटीदार (आनन्दम् नेत्रालय) सांवेर रोड उज्जैन द्वारा नेत्र परीक्षण भी किया गया
शिविर के दौरान डॉ गोविंद जी पाटीदार द्वारा रक्तदान की उपयोगिता को प्रकाशित किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान से दुगना फायदा होता है -पहला आपके रक्तदान से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है और दूसरा रक्तदाता को शारीरक स्वस्थता का भी लाभ मिलता है ।
शिविर सहयोगी समस्त ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए लगाया गया है जिनके शरीर मे रक्त कणिकाओं का निर्माण नही होता और इन बच्चो को नियमित रक्त की आवश्यकता बनी रहती है ।
शिविर के दौरान सिविल अस्पताल उज्जैन की टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
शिविर के समापन पर गजेंद्र पाटीदार मित्र मंडल द्वारा सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया और आभार माना गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |