शाजापुर जिला अस्पताल से जानबूझकर,मरीज रेफर करने वालो की अब खेर नही,इलाज के नाम पर धनराशि लेने वालों पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर ने लोगो से की अपील कहा शिकायत जरूर करें

शाजापुर
—–
चिकित्सालय से मरीजों को रेफर किये जाने वाले प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एनके जोशी, एपीडेमिक समन्वयक डॉ. सुनीता परमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, डीपीऐम श्री शैलेन्द्र सोनी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. केपी सिंह, प्रबंधक आरबीएसके सुश्री हिमांशी काले खण्ड चिकित्सा अधिकारीगण एवं खण्ड समन्वयक सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित था।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अनावश्यक किसी भी मरीज को रेफर नहीं करें। जहां तक संभव हो मरीजों का उपचार चिकित्सालय स्तर पर ही करें। चिकित्सालय से मरीजों के रेफर की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार करें, जिसकी समीक्षा प्रति सोमवार टीएल बैठक में की जायेगी। अस्पतालों में आने वाले मरीजों से धनराशि लेने या लेने की मांग करने पर मरीज या उसके परिजन नोडल अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि चिकित्सालय में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर के मोबाईल नंबर जगह-जगह डिस्प्‍ले भी करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हलदर को निर्देश दिये कि वे मृत्यु के आंकड़ों की समीक्षा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में 24 घण्टे चिकित्सक उपस्थित रहें, इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटी राउण्डवार लगाएं। चिकित्सकों की अनुपस्थिति या उपचार के लिए नहीं आने पर मरीजों को रेफर नहीं करें, बल्कि मरीजों के उपचार का प्रबंध कराएं। पोलायकलां में टीकाकरण की दर में कमी होने तथा शुजालपुर मुख्यालय पर रक्त की कमी होने पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर से सहयोग प्राप्त कर टीकाकरण बढ़ाने और रक्त प्राप्त करने के लिए रक्तदाताओं को प्रेरित कर कैंप लगाने के लिए कहा।

इस मौके पर एएनसी रजिस्ट्रेशन, हाईरिस्क, डिलीवरी मैनेजमेंट, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के समग्र आईडी एवं बैंक डिटेल का अपडेशन, मातृत्व-मृत्यु दर टीकाकरण, एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चों, नवजात शिशु चिकित्सा, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, उच्च रक्तचाप मरीजों की पहचान एवं उपचार, सीएम हेल्पलाईन तथा चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान योजना से प्राप्त राशि से अस्पताल में विकास कार्य कराएं जाना है, इसका प्रस्ताव तैयार करें।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाली एनएचएम उपयंत्री के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को उनके मानदेय का भुगतान प्रतिमाह नियमित रूप से करें। साथ ही उन्हें मिलने वाले इन्सेंटिव के बारे में भी बताए और भुगतान भी करें।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |