संसदीय क्षेत्र देवास के लिए श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी निर्वाचित घोषित, देखे फाइनल आंकड़े किसे कहा से कितने वोट मिले

शाजापुर, 04 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 21-देवास (अजा) की आज संपन्न हुई मतगणना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी को निर्वाचित घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के श्री सोलंकी को कुल 9 लाख 28 हजार 941 मत प्राप्त हुए, जबकि निकट्तम प्रतिद्वंदी अभ्यर्थी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय को 5 लाख 3 हजार 716 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री सोलंकी ने निकटतम प्रतिद्वंदी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय को 4 लाख 25 हजार 225 मतो से पराजित किया।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास के परिणाम

श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी
भारतीय जनता पार्टी
928941
—–
श्री राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय
इण्डियन नेशनल कांग्रेस
503716
—*
श्री राजेन्द्रसिंह चौखुटिया
बहुजन समाज पार्टी
11203

श्री रामप्रसाद
आजाद समाज पार्टी (काशी राम)
7220

एडवोकेट श्री विदयराज मालवीय
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया
2031


श्री हेमराज पूनमचन्द्र बामनिया
पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
1248

इंजी. श्री दीपक रमेश चन्द्र विचित्र
निर्दलीय
1595
*—–

श्री नितिन वर्मा
निर्दलीय
2761
——
कुल मतदाता
1943559
कुल मतदान
1458715
नोटा
10389
प्रतिक्षेपित मत
839
——
संसदीय क्षेत्र 21-देवास के लिए जिला मुख्यालय शाजापुर, देवास, सीहोर एवं आगर में प्रातः 8.00 बजे से मतगणना शुरू हुई। संसदीय क्षेत्र 21-देवास के अंतर्गत सीहोर जिले की विधानसभा 157-आष्टा, आगर-मालवा जिले की 166-आगर, शाजापुर जिले की 167-शाजापुर, 168-शुजालपुर एवं 169-कालापीपल, देवास जिले की 170-सोनकच्छ, 171-देवास एवं 172 हाटपिपल्या आती है।

जिला मुख्यालय शाजापुर में मतो की गणना प्रातः 8.00 बजे शुरू हुई। 169-कालापीपल की मतगणना के लिए बनाए गए कक्ष में सबसे पहले डाकमत पत्रो की गणना शुरू की गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्रो की ईव्हीएम की मतगणना का कार्य प्रातः 8.30 बजे से शुरू हुआ।

विजेता अभ्यर्थी श्री सोलंकी को प्रमाण पत्र प्रदान

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र-21 देवास (अजा) के लिए निर्वाचन में विजय प्राप्त करने वाले भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी को रिटर्निंग अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |