Shajapur कड़ी सुरक्षा के साथ डाक मतपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा

शाजापुर—-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के संदर्भ में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21- देवास (अ.जा.) में लगने वाली आठों विधानसभा क्षेत्रों के 85 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्रों के माध्यम से किये गये मतदान के मतपत्र, फैसेलिटेशन सेन्टर पर किये गये मतदान एवं सेवा निर्वाचक मतदाताओं के डाक मतपत्र (ETPBS) आज शाम 04:00 बजे जिला कोषालय शाजापुर के दृढ़ कक्ष से मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में स्थानांतरित कर स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा गया।

इन आठों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 4183 डाक मतपत्र एवं अब तक प्राप्त कुल 1489 ईटीपीबीएस को सील बंद 20 बॉक्स में नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सशस्त्र पुलिस की सुरक्षा में स्थानांतरित किये गये, जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया। स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र रखने के उपरांत इसे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता श्री महेन्द्र सिंह सेंगर, श्री विवेक शर्मा सहित निर्वाचन प्रेक्षक श्री केपी मोहन राज एवं सुश्री एल पुनीथा, कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024
#Election2024
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |