शाजापुर में मतगणना स्थल पर पुलिस फोर्स को एसपी ने ड्यूटी को लेकर किया संबोधित,कहा मुस्तेदी से निभाये सौंपी गई जिम्मेदारी

शाजापुर।।
लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना कार्यक्रम मे लगे पुलिस फोर्स को मतगणना स्थल पर फॉलिन कर डयूटी की बारिकियों के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपालसिंह राजपूत द्वारा पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर ड्यूटी स्थल पर मुस्तेदी से ड्यूटी करने की समझाईस दी गयी ।

पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दौरान तीन अलग-अलग कार्डन मे व्यवस्था लगाई गयी है। जिसमें

ए कार्डन– मतगणना स्थल के आउटर कार्डन की व्यवस्था – इस व्यवस्था के – अर्न्तगत आई.टी.आई भवन के अन्दर का केम्पस बाउण्ड्रीवाल एवं पॉलीटेक्निक भवन के चारो ओर का बाह्य भाग ज्योति नगर रोड ए०बी० रोड सम्मिलित रहेगा।

बी कार्डन – मतगणना स्थल के मिडिल कार्डन की व्यवस्था – इस व्यवस्था के अर्न्तगत आई.टी.आई भवन के अन्दर गेट से निर्धारित पास के आधार पर ही विधानसभा वार 167,168,169 के पार्टी प्रत्याशी के मतगणना अभिकर्ता एवं मीडिया कर्मी का प्रवेश द्वार रहेगा।

सी कार्डन मतगणना स्थल के ईनर कार्डन की व्यवस्था इस व्यवस्था के – – अर्न्तगत पॉलीटेक्निक भवन का सम्पुर्ण आतंरिक भाग रहेगा। जिसमें मतगणना मे लगे अधि०/कर्म० उपस्थित रहेगें एवं ई. व्ही.एम का ट्रांसपोर्टेशन होगा।

मतगणना पश्चात विजय जुलुस की व्यवस्था हेतु विधानसभा वार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है एवं मोबाइल पार्टीयो को सतत् पेट्रोलिंग की जा जायेगी। जिसमें यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गयी है।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी टी एस बघेल, एसडीओपी बेरछा त्रिलोक सिंह पंवार, शुजालपुर पिंटू कुमार बघेल, शाजापुर गोपाल सिंह चौहान , कर आई श्रीमती रेखा रावत, टीआई लालघाटी संजय वर्मा,कोतवाली ब्रजेश मिश्रा सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और थानों के टीआई मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |