Shajapur कलेक्टर एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण

शाजापुर
—–
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 04 जून 2024 को मतगणना के लिए नियत स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर का निरीक्षण प्रेक्षक श्री केपी मोहन राज तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण श्री हर्षवर्धन मुवेल, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मतगणना स्थल पर प्रेक्षक ने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए गणना कक्षों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निरीक्षण, डाक मतपत्रों की गणना के लिए बनाए गए कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने गणना अभिकर्ताओं के लिए बनाए गए रास्तों एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।


Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |