मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता, 3000 रुपये का ईनामी फरार बदमाश एवं 10-10 वर्ष के 06 स्थाई वारंटीयों को पकडा

शाजापुर,।। मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है उन्होंने लगातार चेकिंग अभियान चलाया जिसके अंतर्गत फरार इनामी वारंटी के साथ 10 वर्ष से फरार से स्थाई वारंटी को भी पकड़ा है टीआई ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अपराधियों की व गिरफ्तारी / स्थाई वारंटीयों की तलाश व धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 30.05.2024 को मुखवीर सूचना पर थाना मक्सी के 04 अपराधों में फरार 3000 रुपये का ईनामी बदमाश आरोपी अनीस पिता मजीद खाँ उम्र 45 साल निवासी बावडी मोहल्ला मक्सी तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी 10-10 वर्ष के 06 स्थाई वारंटी 1. पंजाबी पिता राजु उर्फ रज्जु पारदी निवासी अर्जुन नगर इटावा देवास 2. रवि पिता समृत पारदी उम्र 38 साल निवासी आनन्द नगर ब्रीज के नीचे देवास को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI घनश्याम बैरागी, SI तेजप्रकाश बौहरे, ASI संतोष रघुवंशी ASI अभिषेक दीक्षित, ASI संजय सवनेर, ASI मदनलाल यादव, HC 227, हिरदेश दांगी, HC 656 राहुल पटेल, HC 116 रशीद कुरैशी HC 167 निलेश जामलिया, आर.570 राहुल जाट, आर. 262 जगदीश, आर. 173 हरेन्द्रसिंह, आर.220 कुमेरसिंह, आर. नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |