मतगणना का कार्य सावधानी के साथ करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना —ने— मतगणना के लिए नियुक्त किये गये कर्मियों के प्रशिक्षण में कहा
शाजापुर
—-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये मतगणना कर्मियों को आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिये कि वह गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं करें और आपसी तालमेल के साथ मतगणना समयावधि में संपादित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक करें, कोई समस्या आने पर संबंधित एआरओ व तहसीलदार को बताएं। गणना के लिए प्राप्त होने वाली सीयू क्रमांक एवं टेबल क्रमांक समान हो यह सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने सुपरवाईजर एवं माईक्रोआब्जर्वर को भी आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर कर्मियों का रिपोर्टिंग समय प्रात: 06.00 बजे है। गणना कर्मियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स डॉ. सुनील आडवानी एवं डॉ. वीपी मीणा द्वारा दिया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, संबंधित विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे आदि उपस्थित थे।




Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#shajapur #MP