महाकाल लोक” लोकार्पण समारोह का प्रसारण भव्यता के साथ कराएं विभागीय समन्वयक बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

शाजापुर, 10 अक्टूबर 2022/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को किये जा रहे “श्री महाकाल लोक परियोजना” के लोकार्पण समारोह के प्रसारण एवं प्रसारण के पूर्व मंदिरों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता के साथ कराएं। साथ ही जिले में होने वाले कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो भी भेजें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज “श्री महाकाल लोक परियोजना” लोकार्पण के लिए जिले में नियुक्त किये गये सेक्टर अधिकारियों को दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि “श्री महाकाल लोक” लोकार्पण समारोह में जिले से भेजे जाने वाले व्यक्तियों के लिए लगायी गयी बसों में एक-एक प्रभारी नियुक्त करें। बसों में भोजन एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को शासन की चिंहित योजनाओं से लाभांवित होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करें। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहें। 31 अक्टूबर के पश्चात यदि कोई पात्र व्यक्ति लाभांवित होने से वंचित रहता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का समुचित निराकरण हो। नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं नक्शा शुद्धिकरण के लिए तहसीलदार जिम्मेदार रहेंगे। इस मौके पर कलेक्टर ने तहसीलदारों से कहा कि जिन ग्रामों में आवेदन कम मिले हैं, वहां पटवारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए कहें। साथ ही पटवारियों से यह भी प्रमाण पत्र लें कि उनके यहां कोई भी हितग्राही शेष नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सीएमओ एवं गामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत सीईओ बचे हुए पात्र हितग्राहियों के अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं। कलेक्टर ने एसएलआर को भी निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिंहित राजस्व की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि “नशा मुक्ति अभियान” का प्लानिंग के साथ क्रियान्वयन करें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश पर 02 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाना है। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास गुटका-पाउच या नशीला पदार्थ विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने, शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई कर जुर्माना करें। साथ ही सभी विभाग सुनिश्चित करें कि उनके यहां दो पहिया वाहन से आने वाले कर्मचारी हैल्मेट लगाकर ही आएं। हैल्मेट लगाकर नहीं आने वाले कर्मचारी को दफ्तर में प्रवेश नहीं दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |