वीडियो देखें- मक्सी पुलिस ने हाइवे पर RTO चेकिंग के नाम पर लूट करने वाली ईरानी गैंग को पकड़ा, खबर में देखे कैसे देते थे लूट को अंजाम

शहजाद खान) शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को आरटीओ चेकिंग के नाम पर गुमराह करके लूट करने वाली ईरानी गैंग को पकड़ा है जिससे दो आईसर वहां कुछ मोबाइल घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर ड्राइवर से लूटी गई राशि भी बरामद की है
👇क्या बोले टीआई कोन है 👇आरोपी देखे वीडियो👇

इस मामले में टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही लुट/चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 23.05.2024 को थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 394,34 भादवि व 66सी, 66डी आईटी एक्ट में फरियादी संजय साव पिता नारायण साव जाति तेली उम्र 30 साल निवासी ग्राम चांदेडीह तह. कोडरमा जिला कोडरमा झारखण्ड को 02 आयसर के अज्ञात आरोपीयों द्वारा चाकु की नोक पर डरा धमकाकर फोन पे व गुगल – पे के माध्यम से लुटी गई कुल राशि 112000/- (एक लाख बारह हजार रुपये) की पतारसी में मुखवीर व सायबर सेल द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि दोनो आयसर वाहनं देवास रोड ग्राम आलरी स्थित दिनेश के ढाबे के पास खडे है सूचना पर टीम को दिनेश के ढाबे पर रवाना किया गया, जहाँ दबीश देते 04 संदेहियों को पकडा जिनका नाम पता पूछते अपना नाम 1. खेबर अली पिता सिराज अली उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी कालोनी शिलोडा अकोला महाराष्ट्र 2. मोहम्मद पिता औलाद हुसेन उम्र 31 साल निवासी अंबेडकर नगर अकोला महाराष्ट्र 3. फाजिल अब्बास पिता सरताज अली इरानी उम्र 27 साल निवासी अशोक अंबेडकर नगर अकोला महाराष्ट्र 4. खेब्बर पिता अब्बास अली उम्र 23 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना करोंद भोपाल के होना बताया जिनसे जुर्म बाबत् पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जिनको गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से लुटी गई राशि 112000 /- (एक लाख बारह हजार रुपये) में से 60000 /- (साठ हजार रुपये) बरामद किये गये तथा उक्त आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकु व मोबाईल भी जप्त किये। इस घटना में इनके साथी आरोपी गण हुमायुं अली पिता बरकत अली निवासी अकोला महाराष्ट्र व खान बहादुर पिता नजफ अली निवासी मुरली नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद भोपाल की तलाश जारी है, जिनके कब्जे से शेष बची राशि 52000 /- रुपये भी जप्त की जाना शेष है।
यह लोग हाईवे पर ट्रक चालको को R.T.O चेंकिंग के नाम पर रोकते थें और उनके साथ ठगी करते थे। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर अन्य अपराधों में माल मश्रुका की पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI घनश्याम बैरागी, ASI संतोष रघुवंशी ASI अभिषेक दीक्षित, ASI संजय सवनेर, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, आर.62 अरुण सितपरा, आर.262 जगदीश, आर.220 कुमेरसिंह, आर.570 राहुल जाट की व सायबर सेल प्रभारी HC विकास तिवारी व आरक्षक राजेश दांगी की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |