केरोसीन डालकर बहु को आग से जलाने वाली सास को आजीवन कारावास

शाजापुर। माननीय न्यायालय षष्ठम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (श्रीमती नीतूकांता वर्मा) जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपिया भगवन्ता बाई पति दरियाव सिंह मेवाड़ा आयु 60 वर्ष निवासी ग्राम तिंगजपुर, थाना सलसलाई, जिला शाजापुर को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास और 5000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री रमेश सोलंकी ने बताया कि, घटना दिनांक 08/11/2021 को सुबह 09:00 बजे सुमन बाई को उसकी सास भगवन्ताबाई द्वारा दूध की तपेली चूल्हे पर रखने का कहा और सास भगवन्ता बाई द्वारा सुमन को डाकन-बिल्ली कहकर उसके ऊपर घासलेट का तेल डालकर, उसे जान से मारने की नियत से जलते चूल्हे से कागज जलाकर,सुमन के शरीर पर आग लगाकर जला दिया । सुमन के परिजन माता, पिता, भाई को सूचना मिलने पर सुमन बाई को जिला अस्पताल शाजापुर इलाज हेतु लेकर आए। जिला अस्पताल में सुमन बाई के मरणासन्न कथन नायब तहसीलदार द्वारा लेखबद्ध किए गए। मरणासन्न कथन में सुमन द्वारा बताया गया कि, उसकी सास ने घासलेट डालकर आग से जला दिया है। सुमन को गम्भीर घायल होने से जिला अस्पताल शाजापुर से एम.वाय. अस्पताल इन्दौर रेफर किया गया। इन्दौर अस्पताल से सुमन के परिजन चौइथराम अस्पताल इन्दौर इलाज हेतु लेकर गए और भर्ती किया । ईलाज के दौरान दिनांक 13.11.2021 को सुमन बाई की मृत्यु हो गई।
उक्त घटना की थाना सलसलाई पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना उपरान्त आरोपिया सास भगवन्ताबाई के विरूद्ध अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) सुश्री प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं श्री रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपिया को दण्डित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |