शाजापुर
—–
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण की निगरानी के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वज़न अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जीरो से 6 वर्ष तक के बच्चों का वज़न एवं उंचाई का माप लिया जा रहा है एवं माप के अनुसार बच्चों के पोषण स्तर की ग्रेडिंग की जा रही है। साथ ही परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा लिए जा रहे माप का सत्यापन किया गया।
इसी तारतम्य में परियोजना अधिकारी शाजापुर सुश्री नेहा चौहान, शाजापुर शहरी सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपशिखा निगम द्वारा वार्ड 1 शाजापुर में एवं पोलायकला शहरी सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती समरोज़ खान द्वारा पोलायकला के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वज़न एवं उंचाई के माप का सत्यापन किया गया।




#jansamparkshajapur