मतदान कराकर वापस लौटे दलों का पुष्प मालाओं से स्वागत,शाजापुर जिले में 76.20प्रतिशत मतदान

शाजापुर
—–
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराकर वापस लौटने पर कालापीपल के मतदान दल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री राजकुमार मंडल, तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसी तरह शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलदार शाजापुर श्रीमती मधु नायक ने शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नया समाजखेड़ा मतदान केन्द्र से सर्वप्रथम मतदान दल सामग्री जमा करने पहुंचे दल का पुष्प हार से स्वागत किया। इसके उपरांत सामग्री वापसी केन्द्र पर अन्य मतदान दल भी पहुंचे, जिनका भी स्वागत किया गया।
——
सामग्री जमा करने में सावधानियां बरतें
——
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराकर वापस लौटने वाले मतदान दलों से सामग्री प्राप्त करने में सावधानी रखें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर में जाकर प्रशिक्षण देते हुए कही। कलेक्टर ने सामग्री जमा करने के विषय में विस्तार से समझाया।
———
सामग्री जमा करने के कार्य का निरीक्षण
———
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मतदान दलों से प्राप्त की जा रही सामग्रियों के काउंटर का निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मियों से सामग्री प्राप्त की जाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। साथ ही सामग्री जमा कराने आए मतदान दलों से चर्चा भी की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी मौजूद थे।
———-
शाजापुर में शाम 6.00 बजे तक लगभग 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ
———-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए आज 13 मई 2024 को जिले में शाम 6.00 बजे तक लगभग 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर में 76.40 प्रतिशत, 168-शुजालपुर में 76.10 तथा 169-कालापीपल में 76 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनंतिम है।


Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024
#Election2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |