कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने कम्यूनिकेशन प्लॉन की समीक्षा की,निर्देश दिए



लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान समस्त सूचनाएं समय पर प्राप्त करने एवं देने के लिए बनाए गए कम्यूनिकेशन प्लान की समीक्षा आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने द्वारा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर व एआरओ सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बिरमसिंह सोंधिया, महाप्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, श्री प्रकाश गिरी उपस्थित थे तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर व एआरओ श्रीमती अर्चना कुमारी, डिप्टी कलेक्टर एवं एआरओ कालापीपल श्री राजकुमार हलधर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी जुड़े थे।।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने कम्यूनिकेशन टीम को कल से ही एक्टिव रहने, सेक्टर ऑफिसर से कमजोर मतदान दल से मॉक पॉल समय पर कराने, मतदान केन्द्र पर पर्दानशी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाने, पुलिस कर्मी द्वारा मोबाईल की अच्छी तरह से चैक करने, मतदाता पर्ची से मतदान नहीं करने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी सही स्थान पर लगा हो कि जांच करने सहित कम्यूनिकेशन प्लान से मतदान दलों के रवाना होने, मतदान केन्द्र पर पहुंचने, मॉकपोल कराने, मतदान शुरू होने, प्रति दो-दो घण्टे में मतदान की जानकारी देने, मतदान समाप्ति के समय पर वितरित पर्चियों, मतदान समाप्ति समय आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने संबंधी आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कम्यूनिकेशन प्लान क्रियान्वित करने के लिए जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कम्यूनिकेशन प्लॉन में संलग्न सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |