शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली विशाल वाहन रैली,जय घोष से गुंजा नगर

शाजापुर। शाजापुर जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है गली-गली चौराहे पर भगवान परशुराम की जयकारे के साथ लोग इस उत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं । भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह अंतर्गत गुरुवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में वाहन रैली निकाली गई। आपको बता दे शुक्रवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह वाहन रैली एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर टंकी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, महूपुरा, किलारोड़, आज़ाद चौक, नई सडक़, बसस्टैंड, ट्रैफिक पाइंट से एबी रोड़ से भगवान श्री परशुराम मंदिर दुपाड़ा रोड़ पर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पुरुष व युवा शामिल रहे।रैली चामुंडा टेकरी स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पहुंची। जहां समाजजनों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती की गई। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने समाजजनों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |