निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को निर्वाचन से संबंधित जानकारियां दी गई

शाजापुर

लोकसभा निर्वाचन-2024 के संदर्भ में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास (अजा) के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की आज कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री मोहन राज केपी (आईएएस), व्यय प्रेक्षक श्री बालाजी के. (आईआरएस) एवं पुलिस प्रेक्षक डॉ. केतन पाटिल (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, लेखा अधिकारी श्रीमती रीना शर्मा एवं श्री मुकेश जाटव भी उपस्थित थे।

बैठक में सर्वप्रथम तीनों प्रेक्षकों ने अपना परिचय देते हुए कहा कि निर्वाचन के दौरान कोई भी समस्या या शिकायत हो तो वे उनके मोबाईल नंबर पर प्रेषित कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री मोहन राज केपी ने कहा कि उपस्थिति दिवसों में स्थानीय रेस्ट हाउस पर प्रात: 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आमजन उनसे मुलाकात कर सकते हैं, या उनके मोबाईल नंबर 9329309202 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह व्यय प्रेक्षक ने भी कहा कि आमजन उनसे मोबाईल नंबर 7024437569 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्वाचन की समय सारणी, डाक मतपत्र के माध्यम से 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो एवं दिव्यांगजनों के मतदान, ईडीसी से मतदान, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता चिंता वाले (worry) मतदान केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि वहां समय पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा सके।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉ. वी.पी. मीणा ने लोकसभा निर्वाचन प्रबंधन तंत्र, मतदाता की स्थिति, निर्वाचन कार्य की समय सारणी, निर्वाचन संबंधी कार्यों के दौरान अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता या अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों की उपस्थिति, अभ्यर्थियों के आपराधिक मामलों के प्रकाशन, आरपी एक्ट 1951 की धारा 127 ए के प्रावधानों, आमसभा, जुलूस एवं लाउडस्पीकर की अनुमति, वाहन अनुमतियां व्यय अनुविक्षण तंत्र, एमसीएमसी विज्ञापन प्रमाणन सहित अन्य जानकारियां विस्तार से दी। इस अवसर पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में श्री विदयराज मालवीय सहित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि के रूप में श्री विवेक शर्मा, श्री रामप्रसाद, श्री महेन्द्र सिंह सेंगर, श्री हेमराज राजोरिया एवं श्री महेश चौहान भी उपस्थित थे।
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |