मतदान अधिकारी ईवीएम को चलाकर देखें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना –ने— मतदान दलों के प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान कहा
शाजापुर
—-
#लोकसभा_निर्वाचन_2024 के लिए 13 मई को मतदान कराने के लिए बनाए गए मतदान अधिकारियों के आज इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज शाजापुर में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली के प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने मतदान अधिकारियों से कहा कि वे ईवीएम को चलाकर देखें और ध्यान से समझें। मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, श्री कैलाश सस्त्या, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, श्री आनंद जायसवाल, श्री मुकेश गुप्ता, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा एवं डॉ. सुनील आडवाणी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मतदान दलों से ईवीएम ऑपरेटिंग के संबंध में अनेक प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने कहा कि यदि ईवीएम से संबंधित कोई भी प्रश्न हो, तो वे अभी निराकरण प्राप्त करें, मतदान दिवस पर ईवीएम की ऑपरेटिंग में किसी प्रकार की गलती नहीं होना चाहिये।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज में मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर क्षेत्र के लिए बनाए गए 340 मतदान दलों (रिजर्व सहित) को प्रशिक्षण दिया गया।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv