मां कनकेश्वरी के दरबार पहुंचे श्रद्धालू, चढ़ाई चुनरी – लगातार 9वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा, दर्जनों स्थान पर हुआ स्वागत

शाजापुर.
मां कनकेश्वरी भक्त मंडल ने एक बार फिर शहरवासियों पर भक्ति का रंग चढ़ाया जिसके उल्लास में शामिल होकर बड़ी संख्या में शहरवासी मां कनकेश्वरी के दरबार पहुंचे और माता को चुनरी ओढ़ाकर विश्व मंगल की कामना की गई।

कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा ने इस वर्ष शुक्रवार को 9 वर्ष पूर्ण किए। नगर में प्रात: 9 बजे सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में मां शीतला का पूजन आरती के साथ चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यहां माता की आरती में प्रमुख रूप से सम्मिलित होने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन पहुंचे थे। भक्तमंडल संयोजक रामचंद्र भावसार, शोभायात्रा प्रमुख तुलसीराम भावसार सहित पदाधिकारियों, सदस्यों, नगर के गणमान्यजनों सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त यहां आरती में सम्मिलित हुए।

आरती के पश्चात कलेक्टर जैन ने अपने सिर पर माता की चुनरी और शृंगार के थाल को रखकर पैदल चुनरी यात्रा के साथ चले। इसके बाद बारी-बारी से माता के भक्त अपने-अपने शीश पर माता की चुनरी के थाल को लेकर चलते रहे। नगर में ही यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा भी शामिल हुए और यात्रा के साथ पैदल निकले। डीजे, बैंड और ढोल पर बालिकाएं ओर युवतियां गरबा करते हुए चल रही थी। इसके पीछे बड़ी संख्या में मातृशक्ति माता के जयकारे लगाते हुए चलती रही। इसके पीछे बड़ी माता के भक्त और बग्गी में सवार माता रानी का रूप लिए बालिका विराजमान थी।

फुलों से पट गया यात्रा मार्ग
चुनरी यात्रा का पूरे नगर में दर्जनों स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वार भव्य स्वागत किया। जगह-जगह की गई पुष्पवर्षा के कारण यात्रा मार्ग पूरी तरह से फुलो से पट गया। विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने अलग-अलग स्वल्पाहार का वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं यात्रा संयोजक और शोभायात्रा प्रमुख का जगह-जगह साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इसके साथ ही करेड़ी पहुंचने वाले मार्ग पर बीच में स्थित ग्रामवासियों द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया।
करेड़ी पहुंचे सांसद
नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चुनरी यात्रा करेड़ी पहुंची। यहां पर यात्रा में शामिल होने के लिए सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौदानसिंह, पूर्व विधायक अरुण भीमावद, किरण ठाकुर, प्रदीप चंद्रवंशी, उमेश टेलर, शिवाजी सोनी, ग्राम पंचायत करेड़ी सरपंच गंगाराम गुर्जर भी शामिल हुए। यहां पर करेड़ीवासियों और विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर पहुंचकर माता को चुनरी ओढ़ाई गई, शृंगार सामग्री भेंट की गई। इसके पश्चात महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इधर महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |