6 पाव देशी प्लैन मदिरा, 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 2070 किलोग्राम महुआ लहान जप्त

शाजापुर, 26 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाये जाने के तारतम्य में आज कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त शाजापुर एवं शुजालपुर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग एवं रोड गश्त की गई।

विभिन्न स्थानों पर तलाशी के दौरान 6 पाव देशी प्लैन मदिरा, 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 2070 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क),(च) व 36 के तहत 04 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री, श्री रमेश कुमार पंद्रे, आबकारी उप निरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, श्री महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा का विशेष योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |