Shajapur दस्तारबंदी कर एजाज़ के कार्यक्रम में बोले उलेमा, अंजुमन कमेटी के काम क़ाबिले तारीफ़ है

शाजापुर-
अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम क़ुरैशी का वारसी कॉलोनी में हाफ़िज़ नूर साहब के निवास पर शहर के उलेमाओं ने दस्तारबंदी कर एजाज़ किया। प्रोग्राम में मौजूद उलेमाओं ने अंजुमन कमेटी द्वारा किये जा रहे ख़ैर और भलाई के कामों को लेकर कहा कि पहली बार शहर में समाज के लोगों के लिए शानदार काम किये जा रहे हैं। अंजुमन ने जिस तरह से कुछ ही वक़्त में प्रायवेट अस्पतालों में ईलाज का इंतज़ाम, ड्रायविंग लायसेंस बनवाने से लेकर ग़रीब बच्चियों की तालीम और उनकी शादी के कामों की शुरुआत की है वो क़ाबिले तारीफ़ है।
R
प्रोग्राम में आलिम जनाब याक़ूब साहब ने दुआ करवाई और हाजी नईम क़ुरैशी के एजाज़ के साथ सीरत कमेटी के सदर असलम अली शाह, हाजी इब्राहिम पठान का भी इस्तक़बाल किया।


इस मौक़े पर हाफिज मोहम्मद शाहिद हाफिज साहब, हाफ़िज़ नूर साहब, आलिम मौलाना याकूब साहब, हाफिज उमर साहब, हाफिज नावेद साहब, हाफिज शोएब साहब, हाफिज इमरान साहब, हाफिज हफिज साहब, हफिज वसीम साहब, मौलाना अनवर साहब, हाफिज रईस साहब, शेरू खां मनिहारवाड़ी, तोसिफ लाला, जाकिर भाई, अनवर मामू, रूप लाला, रियाज भाई, इलियास भाई, अमजद पठान, आजम मामू, सलीम भाई, भैया बिरयानी, साजिद भाई, बाबू भाई, इरशाद भाई, मोहम्मद जैद खांन, रईस भाई, अनवर हसन साहब सहित बड़ी तादाद में उलेमा और समाजजन मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |