शाजापुर में फेक पोस्ट पर कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश

शाजापुर, 22 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए जिले में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू है। आज अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्र के संबंध में सोशल मीडिया फेसबुक पर राजेश नायक द्वारा “अजब-गजब” फेक पोस्ट की गई है। फेक पोस्ट के विरूद्ध जनसम्पर्क के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा -188 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

इस संबंध में कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कोई फॉर्म नहीं पकड़ा था, बल्कि फॉर्म रिटर्निंग को प्रस्तुत करने के लिए बताया जा रहा था। फेसबुक पर राजेश नायक द्वारा की गई पोस्ट फेक है। फोटो से भी प्रदर्शित हो रहा है, कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने फॉर्म पकड़ा नहीं था। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री बाफना ने सोशल मीडिया फेसबुक पर राजेश नायक द्वारा की गई पोस्ट झूठी है एवं उसके द्वारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर खबर प्रसारित की गई है। फेक पोस्ट डालने वाले राजेश नायक के विरूद्ध भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-188 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |