मप्र के दो मंत्री कल 26 को रहेंगे जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर खास खबर

मप्र के दो मंत्री कल 26 को रहेंगे जिले के भ्रमण पर ,देखे खास खबर

शाजापुर 25 सितम्बर 2022/ प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 26 सितम्बर को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को मंत्री श्री सिलावट प्रातः 8:00 बजे इंदौर से तथा राज्यमंत्री श्री कुशवाह प्रातः 9.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे शाजापुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 10:45 बजे ग्राम बेरछा के बालक छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। प्रात: 11.10 बजे ग्राम बटवाड़ी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लगाए गए शिविर एवं प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे शाजापुर में टंकी चौराहे स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं दोपहर 12:40 बजे पुरानी नगर पालिका के पास आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 4 का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत 2.15 बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वे कलेक्टर कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने के बाद शाम 4:00 बजे आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |