रासेयो ने 53वां स्थापना दिवस मनाया

शाजापुर

पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 53 वा स्थापना दिवस मनाया

कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर के हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मिशा सिंह, विशेष अतिथि समाज सेवी विपुल कसेरा , अंकुर अभियान एवं महिला बाल विकास चाइल्ड लाइन से देवेंद्र गोटी, राहुल जी रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर .के .एस राठौर ने की। मुख्य अथिति जिला पंचायत सीईओ मिशा सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को चहुमुखी विकास का मंच कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम की जो राष्ट्रीय सेवा योजना ने प्रस्तुति दी है वो बहुत ही शानदार रही| उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत होने लगा जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बड़े कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। विशेष अतिथि विपुल कसेरा ने रक्तदान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को बताते हुए कहा कि अगर 23 मार्च और 19 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सहयोग नहीं होता रिकार्ड स्तर पर रक्तदान संभव नहीं होता आगे भी रक्तदान के कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैले इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के केडिड लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के एस राठौर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा हम बड़े ही भाग्यशाली हैं कि हमारे महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ऐसे होनहार स्वमं सेवक हैं जिन पर पूरे महाविद्यालय परिवार को गर्व है| कार्यक्रम में समूह डांस, एकल डांस एकल गीत , आदि अनेक गतिविधि का आयोजन किया गया।सरस्वती वंदना निकिता प्रजापति ने प्रस्तुत की एवं लक्ष्य गीत, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र लोभाना, ज्योति मेवाड़ा, ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्योति मेवाड़ा , दुर्गा परमार, भारती बैरागी , पूजा राठौर , किरण ,भवानी सिंह , राज चौहान ,हेमराज, प्रीति मंडोवर ने भाग लिया| कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , रासेयो के स्वमं सेवक एवं छात्र- छात्रा उपस्थित रहे| कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। आभार कार्यक्रम अधिकारी दुष्यंत यादव ने माना |
https://malwaabhitak.com/12765/

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |