देवास और उज्जैन रोड पर बने एसएसटी चेक पाईंट का निरीक्षण मक्सी By Shahzad Khan Last updated Apr 18, 2024 924 शाजापुर, 18 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाम को मक्सी में देवास रोड और उज्जैन रोड पर बने एसएसटी चेक पाईंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने आने-जाने वाले सभी वाहनों की जाँच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने वाहन रोकने के लिए संकेतक एवं स्टॉपर का इस्तेमाल करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बेरियर पाईंट दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी एसएसटी चेकिंग पाईंट पर फ्लैक्स बैनर लगाने और तैनात कर्मचारियों को परिचय पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये। Related Posts मक्सी में शराब दुकान के सामने अनियंत्रित कार ने युवक को मारी… VIDEO मुंबई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूसीमास मक्सी का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 924 Share