रामनवमी पर पूजा के बाद इन चीजों का करें दान, घर में बनी रहेगी खुशहाली!

हिन्दू धर्म में रामनवमी के मौके पर दान करने का बहुत महत्व है. इसके अलावा कई ऐसे तीज-त्योहार है, जिसमें दान करना बहुत ही शुभ माना गया है. दान के रूप में बेसहारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को कई सारी चीजें दी जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी दान नहीं देना चाहिए. हिंदू संस्कृति में रामनवमी बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करने और दान करने से काफी पुण्यफल की प्राप्ति होती है. रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

रामनवमी पर भगवान राम की पूजा करते समय रामरक्षास्त्रोत का पाठ जरूर करें. राम मंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड आदि के पाठ से न सिर्फ अक्षय पुण्य मिलता है बल्कि धन संपदा के निरंतर बढ़ने के योग जाग्रत होते हैं. रामनवमी पर दुर्गा माता की पूजा और कन्या पूजन के बाद दान अवश्य करें.

जानें क्या दान करें और क्या नहीं?

  • ऐसा माना जाता है कि कभी भी संपन्न व्यक्ति को पात्र दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि संपन्न व्यक्ति आपके द्वारा दान में दिए गए पात्र का इस्तेमाल नहीं करते हैं. जिससे इस दान का कोई शुभ फल नहीं मिलता है. अगर आपको पात्रों का दान करना है, तो किसी जरूरतमंदों को ही दान करें, जिससे वे आपको दुआ देंगे.
  • रामनवमी के दिन गरीबों, असहायों को दान देना और भोजन कराने से आपको कई गुना अधिक पुण्य मिलेगा. रामनवमी के दिन अपने बुजुर्गों का आर्शीवाद भी अवश्य लें.
  • रामनवमी के दिन पास के किसी राम मंदिर में जाकर दीया जलाएं, प्रसाद चढ़ाए और पूजा के बाद प्रसाद को ज्यादा से ज्यादा लोगों में बांटें. नवमी के दिन कुंआरी कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं. इससे माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और लोगों को आशीर्वाद देती हैं.
  • तीज-त्योहार के मौके पर कभी भी धार्मिक पुस्तकों का दान ऐसे व्यक्ति को न करें, जिसे धर्म में कोई रुचि न हो. ऐसा करने से आपका पुण्य फलित नहीं होता है.
  • हिन्दू धर्म में भोजन का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है. किसी भूखे या जरूरतमंद को भोजन कराने से भगवान प्रसन्न होते हैं. हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जूठे या बासी भोजन कभी भी दान में न दें. ऐसा करने से भोजन पाने वाले का और मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है.

करें ये खास उपाय

अगर आप जीवन में धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो रामनवमी पर मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और दूध में केसर डालकर प्रभु का अभिषेक करें. साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं. कहा जाता है कि यह उपाय करने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और लाइफ में कभी धन की कमी नहीं रहती है. इसके अलावा रामनवमी पर श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़ों और भोजन का दान कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |