मॉर्निंग टी को बदलें इन चाय के साथ, स्ट्रेस रहेगा दूर…मिलेंगे और भी कई फायदे

देश से लेकर दुनिया तक चाय पीने वालों की कोई कमी नहीं है और ज्यादातर भारतीयों की सुबह चाय के साथ ही होती है. हालांकि सुबह सबसे पहले यानी खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है. इससे एसिडिटी होने के अलावा भी स्वास्थ्य को कई नुकसान होते हैं. बहुत सारे लोग कहेंगे की चाय के बिना सुबह की शुरुआत करेंगे तो फ्रेश फील नहीं होगा, इसलिए आप अपनी मॉर्निंग टी को छोड़िए मत लेकिन इसे हर्बल टी से बदल दीजिए. कुछ ही दिनों में इसकी आदत हो जाती है और सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं.

लंबे वक्त तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना और काम के दबाव के बीच वक्त के साथ कदम मिलाकर चलते रहने के लिए बेहद जरूरी है कि खुद को हेल्दी और फिट रखा जाए. खानपान से जुड़ी अच्छी आदतें इसमें आपकी हेल्प करती हैं. तो चलिए जान लेते हैं ऐसी ही कुछ हर्बल टी के बारे में जो आपको फिट और हेल्दी रखने में सहायक हैं.

कैमोमाइल टी

स्ट्रेस भरी लाइफ में एक चुस्की चाय की लेनी हो तो कैमोमाइल टी पिएं, क्योंकि ये नसों को शांत करके तनाव से राहत दिलाती है, साथ ही आपके लिवर को डिटॉक्स करने में भी हेल्प फुल है. कैमोमाइल टी के सेवन से पाचन और नींद के पैटर्न में भी सुधार होता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे फिट रहने में हेल्प मिलेगी. ये चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, इसलिए इस चाय को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

सौंफ की चाय

अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखना है तो अपनी डाइट में आप सौंफ की चाय शामिल करें. सौंफ में मौजूद एंटी-इंप्लामेटेरी प्रॉपर्टीज मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करती हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में हेल्प मिलती है. गर्मियों में तो ये चाय और भी ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है. अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो सौंफ की चाय को डाइट में जगह देना एक अच्छा ऑप्शन है.

लेमन बाम टी

गर्मियों में आप अपनी डाइट में लेमन बाम टी शामिल कर सकते हैं. इसकी पत्तियां पुदीना की तरह होती हैं और इसमें नींबू की तरह हल्की सुगंध आती है. यह एक तरह की जड़ी-बूटी होती है, जो भूख में सुधार करने के साथ ही अपच, गैस ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में भी फायदा करती है. इसके अलावा ये चाय नींद को बढ़ावा देती है और स्ट्रेस को कम करके हैप्पी मूड को बूस्ट करने में भी सहायक है.

पिपरमेंट टी (पुदीना की चाय)

स्ट्रेस को कम करने और पाचन में सुधार के लिए अपनी डाइट में पिपरमेंट टी को जगह देना एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके गुण पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे ब्लोटिंग, सूजन से राहत मिलती है. पुदीना की चाय आपको रिफ्रेशिंग फील करवाती है और आपके मूड को बूस्ट करने में हेल्प करती है, जिससे मानसिक थकान से राहत मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |