आबकारी विभाग द्वारा सवा 11 लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा और वाहन जप्त

इंदौर

_________
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दलों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के निर्देशन में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रामचरण डावर के नेतृत्व में गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप इंदौर से राऊ होकर धार की तरफ शराब भरकर निकल रही है। आबकारी वृत्त महू अ उपनिरीक्षक अमर सिंह बघेल मय स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर अविलंब सूचक द्वारा बताए पते पर उचित स्थान देखकर नाकेबंदी की गई। वाहन का पीछा कर वाहन को राऊ इंदौर एबी रोड पर पिपलिया मल्हार में ओवरटेक करके रोका गया। वाहन चालक वाहन को रोक कर वाहन से उतर कर भागा जिसे स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आबकारी बल द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोल्ट बियर कैन की 115 पेटिया पाई गई। वाहन व मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 11 लाख 31 हजार 200 रूपये है।
अवैध मदिरा का संग्रहण एवं परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है । आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।

#JansamparkMP
#indoreक

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |