शाजापुर कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी एआरओ द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा

शाजापुर

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 देवास के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा निर्वाचन को लेकर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा आज कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक रिटर्निंग शाजापुर अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले व कालापीपल श्री राजकुमार हलधर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, व्यय लेखा नोडल अधिकारी सुश्री रीना शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रिटर्निंग अधिकारी सुश्री बाफना ने 18 मई को निर्वाचन की अधिसूचना को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने 85 प्लस उम्र के एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से होने वाली वोटिंग के संबंध में भी निर्देश देते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट उन्हीं मतदाताओं को जारी होंगे जिनके द्वारा सहमति दी गई है। इस अवसर पर सेवा मतदाताओं को ईटीपीबीएस जारी करने, निर्वाचन व्यय लेखा अवलोकन रजिस्टर के संधारण, मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग, ईव्हीएम के द्वितीय रेण्डमाईजेशन, शासकीय मुद्रणालय से मतपत्र प्राप्त करना, बैलेट पेपर के संधारण एवं आरओ मुख्यालय पर भेजना, राजनीतिक दलों द्वारा चाही गई अनुमतियों को जारी करने, मतदान दिवस के एक दिवस पूर्व की कार्यवाही तथा मतदान दिवस पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र 21-देवास अजा में शामिल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, देवास, हाटपिपल्या, सोनकच्छ, आष्टा एवं आगर-मालवा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी शामिल थे।
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |