सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का सदुपयोग करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर नगर में चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्य की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिये कि वे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर उपलब्ध लगभग 5 एमएलडी जल का उपयोग करें। जल का उपयोग निर्माण कार्यों, खेती, प्लांटेशन एवं अन्य पेयजल से हटकर कामों में लिया जा सकता है। निर्माण ऐजेंसी ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर पानी वितरण के लिए हाईड्रेंट लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि इस हाईड्रेंट से 200 रूपये प्रति टेंकर पानी का विक्रय किया जायेगा। कलेक्टर ने चीलर नदी की जलकुम्भी हटाने के लिए सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे अन्य स्थानों पर जाकर जलकुम्भी हटाने के लिए किये गये कार्य की जानकारी लें। इसके बाद शाजापुर में भी उसे क्रियान्वित करें।

कलेक्टर ने सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर के शेष बचे कार्यों को 15 मई के पूर्व पूरा कराएं। प्रोजेक्ट के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत सही तरीके से कराएं।

इस अवसर पर नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, सहायक यंत्री श्री सत्येन्द्र सोजतिया, उपयंत्री सुश्री नेहा जोशी सहित प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन ऐजेंसी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |