प्रत्येक बच्चें की प्रगति के आंकड़े रखें, कलेक्टर सुश्री बाफना -ने एफएलएन अंतर्गत निपुण के लक्ष्य की कलेक्टर ने की समीक्षा

शाजापुर

शिक्षक प्रत्येक बच्चें की प्रगति के आंकड़े रखें। “सी” केटेगरी के विद्यालय विद्यार्थियों को शाला में लाने का लक्ष्य बनाएं और घर-घर जाकर संपर्क करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मिशन अंकुर के तहत जिले में की जा रही एफएलएन गतिविधियों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, मिशन अंकुर प्रभारी श्री रवि विश्वकर्मा सहित एफएलएन से जुड़े कार्यकर्ता तथा जनपद शिक्षक और बीआरसी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि सभी को कक्षावार निपुण के लक्ष्य के बारे में पता होना चाहिए तभी लक्ष्य तक हम पहुंच पाएंगे। बच्चों के पठन स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करें एवं इस माह में जन शिक्षक अपने अंतर्गत आने वाले शालाओं के सभी बच्चों का आकलन कर जानकारी साझा करें। जिले में विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर में बदलाव के लिए एफएलएन गतिविधियों को गंभीरता से लें। एफएलएन गतिविधियों के अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं, इसे बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। बच्चों की कुशाग्रता बढ़ाने के लिए शिक्षक, शिक्षक मार्गदर्शिका का उपयोग करें। बच्चों के लिए विद्यालयों में दी गई पाठ्य सामग्री का पूरा-पूरा उपयोग होना चाहिये। ग्रीष्म ऋतु के लिए भी बच्चों को अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराएं। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि वीडियो अध्ययन में बेहतर सहायक होते हैं अत: सभी शिक्षक वीडियो का उपयोग करें। साथ ही बच्चों में रटने की बजाय समझने की पृवत्ति विकसित करें। बच्चों से वार्तालाप कर उन्हें जिज्ञासु बनाएं। कलेक्टर ने सभी जन शिक्षकों से कहा कि वे लक्ष्य अनुरूप माह में 15 विद्यालयों का भ्रमण कर रिपोर्टिंग करें। जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि एक शिक्षकीय विद्यालयों में अन्य शिक्षकों को सहयोग के लिए लगाएं। कलेक्टर ने एक शिक्षकीय विद्यालयों में आने वाली समस्याओं के अध्ययन के लिए भी निर्देश दिये। साथ ही एफएलएन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने कहा कि जहां शिक्षक अच्छे होते हैं, वहां विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर रहता है। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करें। अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने एवं लापरवाही बरत रहे शिक्षकों पर कार्यवाही करने के लिए कहा।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |