12 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किए

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज 12 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी।

प्रशासन को अपना अमूल्य समय देकर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए श्री पूनम चंद यादव, श्री महेन्द्र पाल सिंह, श्री नारायण सिंह पंवार, श्री विरेन्द्र कुमार मण्डलोई, श्री देवेन्द्र सिंह बेहरावत, श्री शिवनारायण मालवीय, श्री बलदेवसिंह चौहान, श्रीमती राजेन्द्र अहलुवालिया, श्रीमती कुसुम चौहान, श्री नरबत सिंह सिसोदिया, श्री विक्रम सिंह कलमोदिया एवं श्री दिलीप राव देशमुख का शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला कोषालय एवं पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, सहायक पेंशन अधिकारी श्री प्रशांत यादव भी उपस्थित थे।


#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |