मक्सी।। शाजापुर जिले के मक्सी में ईद पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने देर रात भ्रमण किया उन्होंने नगर में पुलिस के द्वारा लगाए गए पॉइंट त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली इस दौरान एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने नगर वासियों से भी त्यौहार की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की टीआई भीम सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने त्यौहार की तैयारी को लेकर दौरा किया था बस स्टैंड मस्जिद चौक झोंकर आदि स्थानों पर वे पहुंचे और व्यवस्थाएं देखी।





