जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाजापुर की 104वी वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

शाजापुर
—–
जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की 104वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैंक प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। साथ ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा टंकी चौराहा शाजापुर में नवीन एटीएम का शुभारंभ भी कलेक्टर द्वारा किया गया। बैठक मे बैंक के सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कलेक्टर द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर साधारण सभा की बैठक प्रारंभ की गई। बैंक प्रशासक व कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियां एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला। जिसमें बैंक की प्रगतिशील अंशपूंजी, अमानते, वसूली एवं खाद, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, लॉकर्स सुविधा, नवीन सदस्यता वृद्धि, साख विस्तार कार्यक्रम, एनपी आदि की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के माध्यम से ग्राहकों को अच्छी सेवा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैंक लगभग 100 वर्ष पुरानी होकर ऐतिहासिक है। इस सहकारी बैंक को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ 05 बैंकों में शामिल किया गया है। इसका संचालन सही तरीके से होता रहे और ऊंचाईयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।

साधारण सभा में बैंक का वर्ष 2021-22 का वार्षिक अंकेक्षक प्रतिवेदन एवं लेनदेन पत्रक और लाभ-हानि पत्रक पर चर्चा हुई। साथ ही लाभ विभाजन वर्ष 2021-22 पर स्वीकृति, बजट वर्ष 2021-22 में स्वीकृत बजट से अधिक/कम हुए आय-व्यय की स्वीकृति का समायोजन, वार्षिक कार्यक्रम 2022-23 की बजट स्वीकृति, बैंक संचालक मण्डल के सदस्यों उनके कुटुम्ब के सदस्यों, निकट रिश्तेदारों पर बकाया, उधारों एवं अग्रिमों की जानकारी, अपलेखित राशि के राईटआफ करने एवं बैंक की अधिकृत अंशपूंजी में वृद्धि पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त सहकारिता श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य पूर्ति पूर्ण लगन एवं मेहनत से करते हैं। हम सभी किसानों के हित के लिये कार्य कर रहे है, इसलिये हमारा कार्य सर्वश्रेष्ठ है।

बैठक में बड़ी संख्या में किसानों के बीच सीईओ के.के.रायकवार द्वारा आय-व्यय, बजट, वित्तीय पत्रकों को प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षक ने किसानों को संस्था में समय पर ऋण जमा कर जीरो प्रतिशत ब्याज का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने प्रशासकीय उद्बोधन में बैंक की विगत 3 वर्षो की निरंतर लाभदायिकता एवं बैंक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बैठक के एजेण्डा के बिंदुओ पर विश्लेषणपूर्वक वर्ष 2022-23 से संबंधित वार्षिक लेखें प्रस्तुत किये गये साथ ही वर्ष 2022-23 की आॅडिट रिपोर्ट की अनुपालना एवं वर्ष 2022-23 के स्वीकृत बजट के आय-व्यय एवं बजट वर्ष 2023-24 का अनुमोदन इत्यादि बिंदुओं की आमसभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। इस मौके पर श्री शरद भण्डावद एवं आगर-मालवा जिले के प्रतिनिधि श्री सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कलेक्टर द्वारा बैंक शाखा मक्सी ,अरनियाकला,शुजालपुर मंडी ,अ.बड़ोदिया,पनवाड़ी,सलसलाई,का सराहनीय प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंक प्रबंधक श्री एन. के.गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए बैठक का आरंभ किया गया तत्पश्चात् बैठक में ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं अन्य प्राथमिक सहकारी समितियों के प्रतिनिधिगणों व सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक, संस्था प्रबंधक एवं मीडियाकर्मी सहित प्रधान कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |