शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शैक्षणिक सत्र-2024 में पहन सकेंगे नवीन कलर एवं डिजाईन की गणवेश

शाजापुर, 05 अप्रैल 2024/ शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी अशासकीय स्कूलों में अध्ययन करने वाले अपने मित्रों की तरह नवीन कलर एवं डिजाईन की गणवेश पहन कर स्कूल जाने की इच्छा रखते हैं। बच्चों की इसी इच्छा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 के लिए जिले की शासकीय शालाओं में कक्षा 01 से 08 तक दर्ज छात्र-छात्राओं की गणवेश कलर एवं डिजाईन में परिवर्तन किया गया है। नवीन कलर एवं डिजाईन की गणवेश पहनकर स्कूल जाने वाले बच्चे अधिक उत्साह एवं खुशी महसूस करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे ने बताया कि छात्रों के लिए गणवेश का कलर- व्हाईट, मेहरून, नेवी ब्ल्यू चैक का शर्ट एवं नेवी ब्ल्यू पेंट तथा इसी प्रकार छात्राओं के लिए गणवेश का कलर- व्हाईट, मेहरून, नेवी ब्ल्यू चैक की कुर्ता/कुर्ती एवं नेवी ब्ल्यू सलवार/लेगी। गणवेश वितरण योजना के तहत शासकीय शालाओं की कक्षा 01 से 08 तक के सभी छात्र-छात्राओं को उनके बैंक खाते में 300 रूपये प्रति गणवेश के मान से दो जोड़ी गणवेश के लिए 600 रूपये राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा प्रदाय किये गये हैं। इस राशि से बच्चों के पालकगण किसी भी दुकान से गणवेश क्रय कर सकते हैं अथवा उपरोक्त कलर एवं डिजाईन का कपड़ा क्रय कर दर्जी से बच्चों के नाप की गणवेश तैयार करा सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री दुबे ने कहा है कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 में सभी छात्र-छात्राएं उक्त कलर एवं डिजाईन की गणवेश पहनकर स्कूल आएं। शासकीय शालाओं के प्रधानाध्यापक व शिक्षक इसका विशेष ध्यान रखेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |