Shajapur एसपी की बड़ी कार्यवाही, पुलिस की जिला स्तरीय रात्रि कॉम्बिंग गश्त 72 वांरटीयों को किया गिरफ्तार

शाजापुर- एएसपी टी एस बघेल ने बताया कि
पुलिस महानिरीक्षक महोदय, उज्जैन जौन उज्जैन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय. उज्जैन रेंज उज्जैन द्वारा जिले मे कॉम्बिंग गश्त किए जाने हेतु निर्देशित किया है, इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री जगदीश डावर जिला शाजापुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दिनांक 20/21.09.2022 की दरमियानी रात में जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त की गयी।


कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपी स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वांरटी एवं निगरानी बदमाशों की चैकिंग, डेरों मे दविंश आदि कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी हैं ।

गश्त के दौरान वारंटीयो के निवास स्थान एवं संभावित अन्य स्थानों पर तलाश एवं दविश दी गयी। थाना कोतवाली क्षेत्र में कुल 06 स्थाई 01 गिरफ्तारी,
थाना लालघाटी क्षेत्र में 01 गिरफ्तारी,

थाना मक्सी में कुल 05 गिरफ्तारी,

थाना सुनेरा में कुल 02 स्थाई, 10 गिरफ्तारी एवं 01 फरारी,

थाना मो०बडोदिया में कुल 07 स्थाई, 04 गिरफ्तारी,
थाना बेरछा में कुल 04 स्थाई. 01 गिरफ्तारी,
थाना सुंदरसी 01 गिरफ्तारी,
थाना सलसलाई में कुल 04 स्थाई, 08 गिरफ्तारी एवं 01 फरारी,
थाना शुजालपुर सिटी में 03 गिरफ्तारी,
शुजालपुर मण्डी 05 गिरफ्तारी,
थाना अकोदिया 01 स्थाई 03 गिरफ्तारी तथा
थाना कालापीपल में 03 स्थाई, 01 गिरफ्तारी वारंटीयों को अलग-अगल टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित कुल 72 वारंटीयों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है तथा कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एंव अन्य मामलों में खोली गयी निगरानीशुदा 15 निगरानी बदमशों की चेकिंग भी रात्रि में की गयी है। चैकिंग के दौरान कई अन्य स्थानों एवं डेरो पर भी तलाशी एवं दबिश दी गयी है। इस प्रकार जिलें में लम्बे समय से फरार बदमाशों, अपराधियों की धरपकड़ करने में पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |