दुकानों के आवंटन में एकरूपता रखें, गड़बड़ी नहीं होने दें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में नवरात्री के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी की समीक्षा में कहा

शाजापुर, 05 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्री के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी की समीक्षा करते हुए सीएमओ नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे दुकानों के आवंटन में एकरूपता रखें और गड़बड़ी नहीं होने दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण श्री हर्ष मुवेल, महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. वीपी मीणा, एनएसएस के अधिकारी प्रो. दुष्यंत यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मेले में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था रखें। आवागमन के लिए रास्ता रखें। महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्थान आरक्षित रखें। लोक निर्माण विभाग के विद्युत इंजीनियर को दुकानों एवं झूलों की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। किसी भी प्रकार की विद्युत या अन्य कारणों से अग्नि दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए नगरपालिका अग्निश्मन यंत्र पर्याप्त मात्रा में रखें। मेला परिसर में कचरा संग्रहण का कार्य दिन में 04 बार करवाएं। सभी वालेंटियर्स एवं एनसीसी के केडेट्स को परिचय पत्र बनाकर दें। विद्युत वितरण कंपनी विद्युत लाईनों का निरीक्षण करें। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव पर ध्यान रखें। रात्रि 12.00 बजे के बाद मेला बंद कर दें।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने पार्किंग स्थल बनाने तथा यातायात सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी को सजगता के साथ कार्य करने के लिए कहा। सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले वालेंटियर्स और एनसीसी केडेट्स को प्रशस्ती पत्र देने के लिए भी कहा गया। इसके पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर का निरीक्षण भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |