स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं सुव्‍यवस्थित मतदान कराने में सेक्‍टर अधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है-नीमच कलेक्टर श्री जैन ने सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में कहा

शाजापुर
========================
स्‍वंतत्र,निष्‍पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थित मतदान सम्‍पन्‍न कराने में सेक्‍टर ऑफीसरों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। सभी सेक्‍टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्‍द्रों, गॉवों का संघन भ्रमण प्रारम्‍भ कर, अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर कडी़ निगरानी रखें, तथा कोई भी सूचना हो, तो जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्‍काल सूचित करें। मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें। मतदान प्रतिशत बढाने के लिए बीएलओ और मतदाताओं को प्रेरित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सेक्‍टर अधिकारियों के प्रशिक्षण को सम्‍बोधित करते हुए दिए।
कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने सभी अधिकारियों से कहा, कि सेक्‍टर ऑफीसर के लिए निर्देश पुस्तिका का भलि-भांति अध्‍ययन कर लें। और उनका अक्षरश:पालन सुनिश्चित करें। उन्‍होने कहा, कि जिले में इस सुनाव में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य रखा गया है और सभी के सहयोग से इस लक्ष्‍य की पूर्ति के लिए विशेष प्रयास कियें जा रहे है।
इस प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने मतदान केंद्रों पर भ्रमण के दौरान सेक्‍टर अधिकारियों से अपेक्षा है, उनके दायित्‍व ए.एम.एफ. का सत्‍यापन, फार्म-12 डी वितरण की मॉनिटरिंग, निर्वाचन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, कानून व्‍यवस्‍था का आंकलन, मतदान अवधि में मतदाताओं के आव्रजन, प्रवजन की स्थिति का आंकलन, पहचान के वैकल्पिक दस्‍तावेजों का प्रचार-प्रसार, सर्वाधिक एवं न्‍यूनतम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों पर मतदान का प्रतिशत और बढाने, नामावली का सतत अद्यतन आदि बिंदुओं पर पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से विस्‍तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रशिक्षण नोडल सुश्री मयूरी जोक सहित अन्‍य अधिकारी एवं सभी सेक्‍टर आफिसर उपस्थित थे।
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections
#ECISVEEP
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |