बार-बार विवाद कर समस्या पैदा करने वालों के विरूद्ध बाण्डओवर की कार्रवाई करें- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री बाफना

शाजापुर
—-
वर्तमान में त्यौहारों का समय चल रहा है, वहीं निर्वाचन भी होना है अत: क्षेत्र में बार-बार विवाद कर समस्या पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध बाण्डओवर की कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आज भारतीय दण्ड विधान की धारा 107, 110 एवं 116 के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी श्री त्रिलोकचन्द्र पंवार एवं श्री जीएस चौहान सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी सहित क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि बाण्डओवर की कार्रवाई करने के पहले पूरी प्रक्रिया का पालन करें। पुराने प्रकरणों को तेजी से निराकृत करें। पुलिस निरीक्षक एवं तहसीलदार आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि पुलिस अधिकारी राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को निराकृत करें। जिन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |