नफरत से दूर रहो, मुहब्बत और भाईचारा कायम करो – एकता गु्रप द्वारा आयोजित उलेमाओं के सम्मान समारोह में औलेमाओं ने कहा

शाजापुर.
नफरत से दूर रहो और मुहब्बत, भाईचारा कायम करों, यही हिंदुस्तान की पहचान है और इस्लाम का पैगाम है। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की यहीं मिसाल एकता गु्रप में देखने को मिलती है। शहर में अमन और एकता भाईचारा बना रहे यही एकता गु्रप का काम है। पिछले १४ सालों से एकता गु्रप उलेमाओं का सम्मान करता आ रहा है, जो इज्जत उलेमाओं को एकता गु्रप ने दी है वो बहुत कम देखने को मिलती है।
यह बात मंगलवार देर रात एकता गुु्रप द्वारा हाफिज, कारी और आलिमों की दस्तारबंदी (सम्मान) कार्यक्रम में जमीअत उलेमा ए हिंद जिला सदर मौलाना अफजल साहब ने कही। उन्होंने कहा कि हर वो शख्स जिसे अल्लाह ने दौलत से नवाजा है, वह पूरी ईमानदारी से जकात निकाले। चौक बाजार मस्जिद इमाम इमामों खतीब मुफ्ती जैद साहब ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजजनों को इस्लामी तरीके से जिंदगी गुजारने और नेक अमल करने की बात कही। एकता गुु्रप अध्यक्ष वकार अली ने कहा कि रमजान माह में हाफीज, औलेमाओं द्वारा कुरआन की तिलावत कर तराबीह की नमाजें अदा कराई जाती है। बीते १४ सालों से हर साल उलेमाओं का सम्मान चौक बाजार में एकता गु्रप द्वारा किया जाता है। इस साल भी १२५ हाफिज उलेमाओं इमामों और मस्जिदों के मुअज्जिनों, शहरी वक्त रोजदारों को उठाने वाले शाहों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि रोजा रखने वाला खुदा की इबादत में मशगुल रहता है और बुरे कामों से बचता है। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन शांति और एकता की दुआ की गई। हुसैनी चौक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए।
सम्मान कर उपहार भेंट किए
एकता गु्रप द्वारा आयोजत होसला अफजाई कार्यक्रम में शहर काजी मोहसीनउल्ला साहब, मौलाना अफजल सा., मुफ्ती अब्दुल हमीद सा., नायब काजी रहमतउल्ला साहब की दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया। इस दौरान शहर के सभी आलीम, हाफिजों का सम्मान कर उपहार भेंट किए गए। सभी का सम्मान एकता गु्रप अध्यक्ष सैयद वकार अली सहित गु्रप के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान हाजी मसीद खान, दाऊद सेठ, हाजी जफर भाई ठेकेदार, इकबाल खान, डॉ. अशफाक मंसूरी , सचिव शेख शाकिर, बबलू भाई शृंगारिका, भय्यू भाई मास्टर, भय्यू भाई मशीन, नदीम जावेद, सत्तार भाई वेल्डिंग, अनीस जीजा, हैदर अली, अजहर कुरैशी, एजाज, दानिश मीनू, प्रवक्ता अनीस खान, पत्रकार मोहसीन खान, इमरान राजा, शफीक खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |