कलेक्टर ने किया वाटरशेड विकास परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण

शाजापुर, 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा आज प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास परियोजनाओं के तहत किये गये एवं प्रगतिरत कार्यो का निरिक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सिमरोल शा. में वाटरशेड योजना से निर्मित कृषक सुविधा केन्द्र (कस्टम हायरिंग सेंटर) का निरिक्षण किया तथा भविष्य में इस सेंटर के माध्यम से होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए आवंटित भूमि पर पंक्तिबद्ध विविध प्रकार के पौधे लगाने, पशुपालन विभाग के अभिसरण से बकरी पालन एवं मुर्गी पालन की यूनिट स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने परिसर में आय मूलक गतिविधियां कर आमजन को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों से चर्चा भी की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों के अवलोकन के लिए कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों को एक्सपोजर विजिट करवाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने गाम पंचायत सिमरोल शा. में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास परियोजनाओं के तहत प्रगतिरत 02 रिचार्ज शाफ्ट एवं 01 चेक डेम कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चेक डेम के कार्य की फिनिशिंग करने के निर्देश दिये एवं रिचार्ज शाफ्ट के कार्यों को तकनीकी मापदंड अनुसार पूर्ण करने के लिए भी कहा।

ग्राम पंचायत बरनावद में कलेक्टर ने वाटरशेड योजना से निर्मित तालाब कार्य का निरीक्षण करते हुए तालाब की पाल के उपरी हिस्से को और अधिक दबाने के लिए ‍कहा। ग्राम पंचायत सारसी में वाटरशेड योजना से निर्मित तालाब कार्य का निरीक्षण कर तालाब के केचमेट क्षेत्र में पहाड़ियों पर मनरेगा योजना से कण्टुर ट्रेंच, गली प्लग एवं वर्षा ऋतु में बीज रोपण के कार्य करने के निर्देश दिये। यहां उपस्थित आमजन ने अवगत कराया कि ग्राम में पेयजल एवं रास्ते की समस्या है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने बरनावद एवं सतगांव में पेयजल योजना के कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृत राज सिसोदिया, वाटरशेड परियोजना अधिकारी श्री विश्वास तारे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |