जॉब मिलने पर अपनी स्किल को और निखारें – कलेक्टर श्री जैन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह संपन्न

शाजापुर
—
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने वाले युवा जॉब मिलने पर अपनी स्कील को और निखारे। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर में संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।


इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने की। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती तथा उपाध्यक्ष संस्था विकास समिति शाजापुर श्री दिनेश तिवारी, संस्था विकास समिति अध्यक्ष श्री अशोक बंसल, श्री संजय नेमा, श्री विष्णु पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि युवाओं को हमेशा सीखते रहकर अपने स्किल को विकसित करना चाहिये, इससे अनुभव प्राप्त होगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रतिमाह रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं। यहां से भी युवाओं का चयन रोजगार के लिए होता है। इसी तरह शाजापुर जिले में मक्सी में भी उद्योगों में बढ़ोतरी हो रही है,

इससे भी रोजगार की मांग बढ़ेगी। शाजापुर में भी 40 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग को दी गई है, इसलिये यहां भी रोजगार के स्कोप बढ़ेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के लिए नए-नए सेक्टर शुरू हो रहे हैं, इसका लाभ भी युवा प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने सभी युवाओं को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि हुनर होने पर किसी भी तरफ देखने की आवश्यकता नहीं रहती है। यदि आपके पास स्कील है, तो रोजगार के द्वार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। पुलिस विभाग में भी लगभग हर ट्रेंड में भर्ती होती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण से परिवार को खुशहाल रखें और देश के विकास में योगदान दें।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से भी स्कील प्राप्त व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का उदाहरण देते हुए बताया कि शाजापुर जिले में एक युवा ने कोरोना महामारी में जॉब छूटने के बाद अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए इस योजना से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने आप को जरूरत के हिसाब से ढाले। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का अधिक से अधिक प्लेसमेंट हो, इसके लिए प्रतिमाह रोजगार दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्किल्ड युवाओं के चयन के लिए विभिन्न कंपनियों को बुलाया जाता है। इस मौके पर श्री आलोक बंसल, श्री दिनेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री ओपी सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि संस्थान के 243 विद्यार्थियों में से 240 ने सर्टिफिकेट प्राप्त करने की योग्यता हासिल की है। इस अवसर पर बेस्ट फैकल्टी एवं प्रशिक्षण में उच्च स्थान अर्जित करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्थान के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गायत्री सिंह, जिला रोजगार अधिकारी श्री जितेन्द्र निंगवाल, प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती मेघा सुमन सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी एवं उनके पालकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया तथा कार्यक्रम के समापन पर श्री रामलखन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |